UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Uttarakhand news: रामनगर में डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
1 min read
Ramnagar Breaking News Today: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई ज़िंदगी, परिजनों में कोहराम
Uttarakhand: Ramnagar Breaking News Today padampuri Biker Killed After Dumper Hits Motorcycle: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों की होड़ लग चुकी है, जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहाँ पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal: पौड़ी के GB pant घुड़दौड़ी के BTech छात्र ओम सिंह नेगी ने फंदे से दी जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर पदमपुरी डोल गैबुआ निवासी 30 वर्षीय कमलेश आर्या अपनी बाइक पर सवार होकर बैलपड़ाव की ओर से अपने घर गैबुआ लौट रहे थे। तभी इस दौरान कमोला गांव निवासी बसंती थापा ने उनसे लिफ्ट मांगी। कमलेश उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर छोई स्थित उनके रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक गैबुआ के पास पहुंची तो रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर कालाढूंगी के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश आर्या और बसंती गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े :YouTube: यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर डिलीवरी कराना पड़ा भारी, गर्भवती महिला की गई जान
घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ डम्पर चालक ( nainital road accident news)
स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को 108 के जरिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि बसंती थापा को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
