Connect with us
Uttarakhand news: Kemu haldwani Gangolihat (Pithoragarh) bus service started.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: केमू की गंगोलीहाट(पिथौरागढ़) बस सेवा शुरू हुई आज से, ऑनलाइन हो सकेगी टिकट बुकिंग

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: केमू की गंगोलीहाट(पिथौरागढ़) बस सेवा शुरू हुई आज से, ऑनलाइन हो सकेगी टिकट बुकिंग

1 min read

Haldwani Gangolihat Kemu Bus: लंबे समय से हल्द्वानी गंगोलीहाट केमू थी बंद , अब चालू होने से यात्रियों को हुई सहुलियत…

हल्द्वानी से गंगोलीहाट ,दन्या तथा पनार जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि शनिवार यानी आज से हल्द्वानी से दन्या होते हुए गंगोलीहाट तक केमू बससेवा  शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि केमू की इस बस में  कोई भी यात्री सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल का कहना है कि हल्द्वानी से अभी तक शेराघाट होते हुए गंगोलीहाट की बससेवा संचालित हो रही है। कई समय से दन्या और पनार होते हुए गंगोलीहाट बससेवा शुरू करने की क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जा रही थी।जिस पर केमू के निदेशक द्वारा शनिवार से दन्या, पनार होते हुए गंगोलीहाट के लिए बससेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया।(Haldwani Gangolihat Kemu Bus)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कैंची धाम के पास केमू के ब्रेक फेल, कार पर पलटी बस, बाबा की कृपा से बचें सभी यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से दन्या तथा पनार होते हुए गंगोलीहाट जाने वाली केमू बस सेवा आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते यह बस सेवा बंद कर दी गई थी। केमू के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल का कहना है कि वाया दन्या और पनार होते हुए गंगोलीहाट तक जाने वाली वाली बस हल्द्वानी केमू स्टेशन से सुबह पांच बजे चलेगी तथा गंगोलीहाट दोपहर दो बजे तक पहुंचेगी। वही गंगोलीहाट से सुबह साढ़े छह बजे चल कर हल्द्वानी केमू स्टेशन पर दोपहर सवा तीन बजे के करीब पहुंचेगी। इसके साथ ही यात्री मोबाइल नंबर 9411302368 एवं 94113013030 के माध्यम से बस का ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। बुकिंग होने के बाद यात्री को सीट संख्या भी बताई जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की सड़कों पर 600 सीएनजी बसें दौड़ने को तैयार, किराया होगा बेहद कम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top