उत्तराखण्ड हरिद्वार
खानपुर विधायक उमेश कुमार की शानदार पहल, मेधावी छात्र-छात्राओं को करा रहे हैं मुंबई दर्शन
1 min read
Khanpur MLA Umesh Kumar: मेधावी बच्चों को लेकर मुंबई दर्शन के लिए रवाना हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार, फिल्में सितारों से भी करवाएंगे रूबरू….
Khanpur MLA Umesh Kumar: गौरतलब हो कि उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण का मौका दिया जाता है जिसका उद्देश्य छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों की सांस्कृतिक ऐतिहासिक और शैक्षिक धरोहरों से परिचित कराना है। इस यात्रा के दौरान बच्चों को प्रमुख शहरों के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रो का दौरा करने का अवसर प्रदान होता है। इसी बीच हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार मेधावी बच्चों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुए हैं जहां पर वह बच्चों को फिल्मी सितारों से भी रूबरू करवाने वाले हैं। जो बच्चों के लिए एक अच्छी पहल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सभी को पीछे छोड़… पौड़ी की अंकिता ने खेलो इंडिया में दिलाया पहला गोल्ड
बता दें हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा से विधायक उमेश कुमार अन्य विधायकों से हटकर कुछ नए काम करने के लिए जाने जाते है जिसके चलते उन्हें अधिक लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसी बीच उमेश कुमार सोमवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को लेकर हवाई जहाज से मुंबई की यात्रा पर निकल पड़े हैं। मुंबई में बच्चे उमेश कुमार के साथ मनोरंजन के अलावा फिल्मी दुनिया के बड़े सितारों से भी मिलेंगे। दरअसल उमेश कुमार ने विधायक बनने से पहले मेधावी बच्चों के मुंबई दर्शन को लेकर घोषणा की थी। जिस पर उन्होंने अमल किया है।
यह भी पढ़ें- देहरादून स्मार्ट सिटी ने जीता स्कॉच अवार्ड 2024, जल प्रबंधन प्रणाली के लिए मिला सम्मान
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
