Connect with us
Dehradun Smart City news
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून स्मार्ट सिटी ने जीता स्कॉच अवार्ड 2024, जल प्रबंधन प्रणाली के लिए मिला सम्मान

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून स्मार्ट सिटी ने जीता स्कॉच अवार्ड 2024, जल प्रबंधन प्रणाली के लिए मिला सम्मान

1 min read

Dehradun Smart City news: स्मार्ट सिटी देहरादून ने हासिल की विशेष उपलब्धि, जीता स्कॉच अवार्ड 2024..

Dehradun Smart City news: स्मार्ट सिटी देहरादून ने स्कॉच अवार्ड 2024 जीतकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दरअसल स्कॉच अवार्ड भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और नवाचारों को पहचानने के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं और प्रयासों की गुणवत्ता तथा प्रभावशीलता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- हरेला पर्व पर उत्तराखंड सरकार की नई पहल, हर परिवार को दो फलदार पौधे मुफ्त…

dehradun Skoch Award 2024
बता दें देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून में जलापूर्ति प्रणाली को उचित करने हेतु स्काडा वाटर एटीएम एवं वितरण प्रणाली ठीक करने का कार्य किया गया जिसके चलते स्मार्ट सिटी देहरादून को 13 जुलाई को दिल्ली में स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया यह अवार्ड भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के अतिरिक्त अभिनव प्रयास करने वाले संस्थान विभागों को दिया जाता है। वर्ष 2003 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। स्कॉच अवार्ड पाने वाले लोगों में उद्योग जगत के दिग्गज विद्वान समेत महिला नेता और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल है। इस परियोजना मे कार्यों के लिए लगभग 12 करोड रुपए बचत माह में होने के साथ शहर में पानी की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है इसके अतिरिक्त 24 वाटर एटीएम से 16 लाख लोग भी लाभान्वित हुए हैं। वहीं देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि पेयजल संवर्धन परियोजना में देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्य तथा वॉटर मीटर स्कोडा स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट वाटर सप्लाई आदि परियोजना के द्वारा पानी के उत्पादन वितरण उपलब्धता आदि को अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से ऊंची कारण करके नवीन प्रणाली का कार्य किया गया है। इस प्रकार के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर न केवल सभी टीम को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है बल्कि कार्य को और अधिक ढंग से करने की प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: श्रीनगर गढ़वाल के लोगों को मिली ई बस सेवा की बड़ी सौगात

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top