Connect with us
kumaon regiment bharti 2023

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: 2 नवंबर से कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में होगी भर्ती सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: 2 नवंबर से कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में होगी भर्ती सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

1 min read

kumaon regiment bharti 2023: रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट और नागा रेजीमेंट की होगी भर्ती 

kumaon regiment bharti 2023: कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में 2 नवंबर को दो बड़े रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होने जा रही है। जी हां कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों को फिर से डीएससी अर्थात राष्ट्रीय सुरक्षा कोर में सेवा देने का अवसर मिलेगा। जिसमें सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटिगरी सेफ वन वाले पूर्व सैनिक अपनी भागीदारी दे सकेंगे।

आपको बता दें कि इस संबंध में कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 30 नवंबर 2021 से 31 अक्टूबर 2023 तक सेवानिवृत्ति हुए 46 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। सबसे खास बात तो यह है की सेवानिवृत्ति की अवधि 2 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं सिपाही क्लर्क के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्टूबर 2023 तक सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल हो सकेंगे। क्लर्क के लिए सेवानिवृत्ति की अवधि 5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 48 वर्ष से कम होनी चाहिए और मेडिकल कैटिगरी शेप वन होना बेहद जरूरी है। बताते चलें कि 1 नवंबर से प्रातः 8:00 बजे से अभ्यर्थियों की जांच शुरू होगी और 2 नवंबर को सुबह 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण होगी।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top