Home / उत्तराखण्ड / चम्पावत: खस्ताहाल हुई क्यारखोली से पाड़ासोसेरा सड़क, ग्रामीणों ने की पुनः डामरीकरण की मांग
उत्तराखण्ड चम्पावत
चम्पावत: खस्ताहाल हुई क्यारखोली से पाड़ासोसेरा सड़क, ग्रामीणों ने की पुनः डामरीकरण की मांग
By
1 min read
Kyarkholi to Parasosera motor road: सड़क पर पुनः डामरीकरण और लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीण, शासन प्रशासन ने नहीं ली अभी तक सुध…
Kyarkholi to Parasosera motor road
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों की लाइफलाइन कहें जाने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति कई बार बदतर हो जाती ती है। अपने गांव की सड़क को सुधारने के लिए ग्रामीण सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते हैं , अपने जनप्रतिनिधियों, नेताओं को ज्ञापन देते हैं। परंतु उन्हें आश्वासनों के अतिरिक्त कुछ नहीं मिलता। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के बाराकोट क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां क्वारखोली से पाड़ासौंसेरा तक बदहाल सड़क पर डामरीकरण करने और सड़क को पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग, ग्रामीण काफी लंबे समय से उठा रहे हैं। बीते दिनों भी उन्होंने डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें- चंपावत: क्वारखोली के ग्रामीण ने की पुनः डामरीकरण की मांग लंबे समय से झेल रहे परेशानी…
देवभूमि दर्शन को जानकारी देते हुए मोटर मार्ग से संबंधित गांवों से ताल्लुक रखने वाले गोलू अधिकारी बलवंत अधिकारी अमित बिष्ट गोकुल अधिकारी भारत अधिकारी ललित अधिकारी मनोज अधिकारी राहुल अधिकारी सुमित अधिकारी, प्रकाश अधिकारी मोहित अधिकारी मनोज अधिकारी सूरज अधिकारी आदि ने बताया कि आठ साल पहले पीएमजीएसवाई द्वारा करीब 15 किलोमीटर मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया। अब सड़क से डामर उखड़ गया है। ऊबड़खाबड़ मोटर मार्ग पर आवाजाही करने पर हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र की बदहाली, ग्रामीणों को लेना पड़ रहा नदी पार करने बल्लियों का सहारा
BARAKOT News Lohaghat CHAMPAWAT ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से रावल गांव, सूराकोट, पाड़ासौंसेरा, झिरकुनी, छुलापें आदि गांवों के आठ से दस हजार लोग आवाजाही करते हैं। कई बार वार शासन-प्रशासन से बदहाल सड़क के डामरीकरण करने की मांग की जा चुकी है लेकिन ग्रामीणों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। बीते दिनों कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से डामरीकरण के बाद सड़क को लोक निर्माण विभाग को रखरखाव के लिए सौंपने की मांग भी उठाई। उधर दूसरी ओर इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अभियंता देवेश कोहली का कहना है कि सड़क के रखरखाव का पांच वर्ष का समय समाप्त हो गया है। इस सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने के लिए पत्रावली बीते वर्ष ही भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल का भेला गांव अब तक सड़क मार्ग से वंचित, ग्रामीण उठा रहे भारी परेशानी…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Dehradun News: देहरादून में गलत गुर्दे का ऑपरेशन, किशोर की मौत पर 6 के खिलाफ FIR
1 min read |Dehradun Hospital Under Scanner After Teen’s Death Due to Alleged Wrong Kidney Surgery|देहरादून में इलाज के दौरान…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी देवप्रयाग में सड़क हादसा रोडवेज बस और कार की टक्कर, चार घायल
1 min read |Devprayag Road Accident | Uttarakhand Roadways Bus | Car Collision| Tehri breaking news| टिहरी गढ़वाल में कार…
Read More
Sourav Joshi Mercedes – E20 पेट्रोल पर बयान से घिरे सौरव जोशी, जांच रिपोर्ट के बाद मांगी माफी
1 min read |Sourav Joshi E20 Petrol Controversy| Mercedes GLC Mileage Drop| सौरव जोशी का E20 पेट्रोल विवाद: पहले लगाया…
Read More
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड BJP में बड़ा बवाल एक साथ कई पदाधिकारियों का इस्तीफा
1 min read Uttarakhand news today uttarakhand hindi news Rudraprayag news today uttarakhand BJP news today uttarakhand latest news today: …
Read More
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
