Connect with us
Uttarakhand news: Lalkuan Rajkot train schedule time table lalkuan gujrat train

Home / उत्तराखण्ड / Lalkuan Rajkot train schedule: लालकुआं से राजकोट गुजरात के लिए 22 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेन

उत्तराखण्ड नैनीताल

Lalkuan Rajkot train schedule: लालकुआं से राजकोट गुजरात के लिए 22 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेन

1 min read

Lalkuan Rajkot train schedule: लालकुआं से राजकोट के लिए 22 अप्रैल से संचालित होगी ट्रेन,जानिए समय 

Lalkuan Rajkot train schedule: लालकुआं से राजकोट जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां समर सीजन को देखते हुए आगामी 22 अप्रैल से लालकुआं से राजकोट के लिए 1 जून तक विशेष समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन को लेकर रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल 21 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार लालकुआं से दोपहर 1:30 बजे चलेगी इसके बाद किच्छा, बहेड़ी होते हुए दोपहर 2:57 बजे बरेली सिटी, 3:09 बजे बरेली जंक्शन तथा यहां से 3:48 बजे बदायूं, 5:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। इसके बाद हाथरस, मथुरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, पाटन, मेहसाना होते हुए अगले दिन शाम को 5:32 बजे राजकोट पहुंचेगी।

यह भी पढ़िए:खुशखबरी: टनकपुर से अजमेर के लिए 22 अप्रैल से शुरू होगी रेल सेवा जानिए टाइम टेबल

इसी तरह वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआं समर स्पेशल 22 अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को रात 10:30 बजे राजकोट से संचालित होगी । इसके बाद अगले दिन रात 12:48 बजे बदायूं 1:45 बजे बरेली जंक्शन तथा 4:05 बजे लालकुलआं पहुंच जाएगी। बता दें कि यह ट्रेन कुल 11 फेरों के लिए संचालित की गई है।इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, श्यनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक तथा वातानुकूलित द्वितीय व सह तृतीय श्रेणी के एक-एक कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top