Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, रूट हुआ बंद, देखिए वीडियो
उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, रूट हुआ बंद, देखिए वीडियो
1 min read
(Rishikesh Badrinath Highway Landslide) ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुए भारी भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित रूट किया गया डायवर्ट
राज्य में कुदरत का कहर जारी है। एक ओर तो मौसम के बेईमान होने से हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड पड़ रही है वहीं प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी जारी है। आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जहां ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (Rishikesh Badrinath Highway) बछेलीखाल के पास भारी भूस्खलन (Landslide) होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। जिससे हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से जहां सैकड़ों यात्री मार्ग में फंस गए, जिन्हें घूमकर वैकल्पिक मार्ग से अतिरिक्त यात्रा कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा वहीं राजमार्ग को खुलने में काफी समय लगने की आंशका को देखते हुए यहां से रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways: दिल्ली बॉर्डर पर रोकी जा रही रोडवेज की बसें, यात्री हो रहे परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज साढ़े तीन बजे के आसपास बछेलीखाल के पास एकाएक पहाड़ी से भारी मलबा ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर आ गया। भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बाधित हो गया है। बताया गया है कि हाईवे को खुलने में अभी काफी समय लग सकता है। जिस कारण प्रशासन ने यात्रियों से देवप्रयाग, गजा, खाड़ी ऋषिकेश व ऋषिकेश-टिहरी मलेथा से बनाए गए डायवर्ट रूट का इस्तेमाल करने को कहा है। उधर दूसरी ओर हाईवे के बंद होने से क्षेत्रवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। क्योंकि इससे न केवल उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हुई है बल्कि आवागमन के लिए उन्हें अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाइवे को खोलने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। जिसके लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : बागेश्वर में सड़क पर 6 इंच की दरार धंस गई सड़क, ध्यान दें यह मोटर मार्ग रहेगा बंद
देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
You may also like...
Related articles
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
