Connect with us
Uttarakhand news: Leopard attack swooped on bike riding youth, dragged away in CHAMPAWAT

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बाइक सवार युवक पर झपटा तेंदुआ, ले गया घसीट कर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: बाइक सवार युवक पर झपटा तेंदुआ, ले गया घसीट कर

1 min read

Champawat Leopard Attack:चंपावत मे तेंदुए ने बाईक सवार पर हमला कर किया घायल 

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य  के पर्वतीय क्षेत्रों से जंगली जानवरों के हमले की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक खबर राज्य के चंपावत जिले से सामने आ रही है। जहां तेंदुए  ने एक बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुआ  युवक को बाइक से घसीट कर कुछ दूरी पर ले ही गया था कि युवक के दोस्त ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर तेंदुआ  युवक को छोड़कर भाग गया। इसके बाद घायल युवक को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया, जहां युवक का इलाज चल रहा है। बता दें कि तेंदुए ने युवक के पैर में गंभीर घाव बना दिया है। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।(Champawat Leopard Attack)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में आदमखोर गुलदार ने 8 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, मिला क्षतविक्षत शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के समीप एक तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। बता दें कि अब्दुल रहमान पुत्र सगीर अहमद, निवासी बगिया मोहल्ला बरेली उत्तर प्रदेश व धर्मवीर गुप्ता पुत्र गेंदन लाल, निवासी रामपुर बुजुर्ग भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रहे थे। दोनों सुखीढांग से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनकी बाइक पर पीछे से हमला कर दिया और अब्दुल का पैर पकड़कर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया। तेंदुआ  अब्दुल को खींचकर जैसे ही ले जाने लगा तो उसके साथी धर्मवीर ने बाइक रोककर शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर तेंदुआ  अब्दुल को छोड़कर वहां से भाग गया।शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए ।वह तो गनीमत रही कि अब्दुल की जान बच गई।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top