Connect with us
Uttarakhand news live: BSF Head Constable Satyapal Singh from Roorkee Haridwar Dies in Train
Image : social media ( Haridwar News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखंड का BSF जवान ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार? संदिग्ध मौत से उठे सवाल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand news: उत्तराखंड का BSF जवान ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार? संदिग्ध मौत से उठे सवाल

1 min read

Haridwar News live: चलती ट्रेन में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल को दिया ज़हर, चली गई जिंदगी, काठगोदाम रेलवे स्टेशन में पड़ा मिला शव, छुट्टी पर जैसलमेर से लौट रहे थे घर

Uttarakhand news live: BSF Head Constable Satyapal Singh from Roorkee Haridwar Dies in Train: ट्रेन व गाड़ियों में अक्सर सफर कर रहे यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह अपना शिकार बना लेता है, जिसके प्रदेश में कोई एक दो नहीं बल्कि अनेकों मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले के काठगोदाम से सामने आ रहा है, जहाँ पर चलती ट्रेन में उत्तराखंड के बीएसएफ के हेड कांस्टेबल को जहर दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हेड कांस्टेबल का शव काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़े :Indian Army News ड्यूटी से लौट रहे हिमाचल प्रदेश के जवान विशंबर सिंह की हार्ट अटैक से गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल लाइंस राज विहार कॉलोनी मिलापनगर निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सत्यपाल छुट्टी लेकर अपने घर लौटने के लिए बीते 27 जून को रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हुए थे। शेड्यूल के मुताबिक सत्यपाल दिल्ली में उतरकर वहां से हरिद्वार रुड़की के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ने पहुंचे। तभी वह दिल्ली में नहीं उतर पाए और ट्रेन में ही आगे बढ़ गए। जोधपुर से काठगोदाम के बीच की दूरी 960 किलोमीटर से अधिक है। हैरानी की बात तो यह है कि पूरे सफर के दौरान जनरल बोगी में किसी भी सहयात्री या रेल कर्मी की नजर सत्यपाल पर नहीं पड़ी।

BSF जवान ने तोड़ा दम ( haridwar news today BSF)

बीते 29 जून की सुबह रानीखेत एक्सप्रेस जब अपने आखरी स्टेशन काठगोदाम पहुंची तो ट्रेन के जनरल डिब्बे की चेकिंग के दौरान सत्यपाल बेसुध हालत में मिले। उन्हें बेसुध हालत में पड़ा देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में सरकारी रेलवे पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया जहाँ पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

BSF जवान की पहचान होते ही करवाई हुई तेज ( haridwar news latest)

शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने शव को अज्ञात समझकर मामले में ढिलाई बरती ,लेकिन जैसे ही उन्होंने मृतक के सामान और जेब की तालाशी ली तो उन्हें आधार कार्ड अन्य दस्तावेज मिले जिससे उनकी पहचान बीएसएफ जवान के रूप में हुई। पहचान स्पष्ट होते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही तेज की और जैसलमेर स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर को घटना की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: रुद्रपुर में चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप….

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( haridwar roorkee news update)

जानकारी में सामने आया है कि सत्यपाल सिंह रविवार की सुबह रुड़की आ रहे थे ,जिन्होंने जोधपुर पहुंचने पर अपने बेटे को फोन कर ट्रेन से निकलने की बात बताई थी। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान अज्ञात जहरखुरानी गिरोह ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सामान और मोबाइल फl पर्श समेत अन्य दस्तावेज भी चोरी कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज बुधवार को जीआरपी थाना काठगोदाम ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top