UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग
Rudraprayag car accident today: रूद्रप्रयाग खाई में गिरी कार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
1 min read
Rudraprayag car Accident today: Rudraprayag accident news today Rudraprayag road Accident news रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल
Uttarakhand news live: car fell into ditch 3 people of family died ukhimath Rudraprayag car Accident today uttarakhand breaking news : उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां ऊखीमठ क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर उथिंड गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन सड़क से लगभग 50 फीट नीचे जाकर एक पेड़ पर अटक गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: पिथौरागढ़ महिला के प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा काली नदी में लगा दी छलांग
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी (ukhimath Rudraprayag news today Road Accident Uttarakhand)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन संख्या UK13B-4293 बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग और उथिंड गांव की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सड़क छोड़कर सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए।घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए।
पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू (Rudraprayag news today Rescue Operation)
सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर के नेतृत्व में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस, SDRF और DDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (uttarakhand car accident)
इस दर्दनाक दुर्घटना में उथिंड गांव निवासी 68 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह, उनके 42 वर्षीय पुत्र अंजन सिंह तथा 32 वर्षीय संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह की मौत हो गई। तीनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक परिवार क्षेत्र में काफी सम्मानित माना जाता है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
पांच घायल अस्पताल में भर्ती (Rudraprayag news live Injured Passengers)
हादसे में घायल लोगों में रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह, पांच वर्षीय दक्षित, तीन वर्षीय सान्वी, आठ वर्षीय विहान और दस वर्षीय वैभव शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बच्चों सहित सभी घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: कालाढूंगी रोड पर कैंची धाम जा रही कार बनी आग का गोला
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू (Rudraprayag Accident today Investigation uttarakhand road Accident)
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी और वैधानिक जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर सुरक्षित यात्रा की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं उथिंड गांव में शोक का माहौल है और लोग मृतकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
