UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी पति का हुआ निधन वियोग में पत्नी ने भी खत्म कर दी जिंदगी
1 min read
Uttarakhand news today haldwani news live haldwani news today husband wife died same day haldwani breaking news today: पति के निधन का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी, कुछ घंटों बाद तोड़ा दम; हल्द्वानी में एक साथ हुई दोनों की अंतिम विदाई
Uttarakhand news live: haldwani news today husband wife died same day Agrawal family nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दिल को भावुक कर देने वाली दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में एक बुजुर्ग दंपती की मार्मिक कहानी ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जीवनसाथी के निधन का दुख एक 80 वर्षीय महिला से सहन नहीं हुआ और पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति की मौत के बाद गहरे सदमे में चली गईं पत्नी (haldwani Agrawal Family Tragedy)
जानकारी के अनुसार महेशनगर, नवाबी रोड निवासी 80 वर्षीय हरिशंकर अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। पति की मृत्यु से उनकी पत्नी कुसुम अग्रवाल को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। परिवार के लोगों ने देखा कि पति के निधन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। इसी बीच उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी के मुखानी नहर कवरिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में चला जहरीला पदार्थ सेवन करने का पता (haldwani Hospital Case)
अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों को पता चला कि बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि वह अपने पति के निधन का दुख सहन नहीं कर सकीं और इसी सदमे में उन्होंने यह कदम उठा लिया।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच जारी (haldwani Police Investigation)
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वृद्ध महिला की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने के मामले में हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
एक ही दिन उठीं दोनों की अर्थियां (haldwani news today Last Rites)
शनिवार को हल्द्वानी के राजपुरा मुक्तिधाम में पति-पत्नी की एक साथ अंत्येष्टि की गई। दोनों की एक साथ अंतिम विदाई का दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के अनुसार दंपती का एक बेटा है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करता है। पति-पत्नी के कुछ घंटों के अंतराल में हुए निधन से परिजन गहरे सदमे में हैं।
एक ओर जहां आजकल पति-पत्नी द्वारा एक दूसरे की हत्या करने की साज़िश रचने की दुखद घटनाएं अक्सर सामने आ रही है वहीं हल्द्वानी की यह मार्मिक घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि लंबे वैवाहिक जीवन के बाद जीवनसाथी का बिछड़ना कई बार मानसिक और भावनात्मक रूप से इतना गहरा असर छोड़ देता है कि उसे संभाल पाना बेहद कठिन हो जाता है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
