Connect with us
Uttarakhand news live today: arjun rawat neelam family husband wife suicide case delhi cantt palam railway station breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news live today)

Home / Highlights / Uttarakhand news live today: कर्ज से परेशान उत्तराखण्ड के दंपति ने खत्म कर दी अपनी जीवनलीला

Highlights UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news live today: कर्ज से परेशान उत्तराखण्ड के दंपति ने खत्म कर दी अपनी जीवनलीला

1 min read

Uttarakhand news live today  : उत्तराखंड के दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम..

Uttarakhand news live today: arjun rawat neelam family husband wife suicide case delhi cantt palam railway station breaking update  : जरूरत पड़ने पर लोगों से उधार लिया गया पैसा, कभी कभार कर्जदार को इतना महंगा पड़ जाता है कि कर्जदाता कर्जदार को दिन रात पैसे लौटाने के लिए परेशान करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां पर कर्ज से परेशान उत्तराखंड के दंपति ने अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी, कर्ज से थे परेशान बच्चे भी शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और उनकी पत्नी 53 वर्षीय नीलम रावत वर्तमान में दिल्ली के श्याम विहार नजफगढ़ के रहने वाले थे। जिन्होंने ब्याज पर लोगों से काफी कर्ज लिया था, इतना ही नहीं बल्कि कर्जदाता उनसे लगातार पैसे वापिस करने के लिए परेशान कर रहे थे। वहीं बीते 5 फरवरी को कर्ज से परेशान दोनों दंपति ने दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली।

दम्पति के पास से सुसाइड नोट बरामद ( Uttarakhand news today)

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 14 /16 के पास पहुंची, जहाँ पर उन्हें एक महिला और पुरुष का शव पड़ा मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी घटनास्थल से मिला है जिसमें कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को घटनास्थल से पुरुष के पास से आधार कार्ड की दो कॉपी भी बरामद हुई है। जांच में पता चला है कि मृतक का एक बेटा और एक बेटी है जो दोनों शादीशुदा है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top