Connect with us
Manu Bhaker Paris Olympics
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / पेरिस ओलंपिक में कीर्तिमान रचने वाली मनु भाकर ने देश को फिर किया गौरवान्वित

उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स

पेरिस ओलंपिक में कीर्तिमान रचने वाली मनु भाकर ने देश को फिर किया गौरवान्वित

1 min read

Manu Bhaker Paris Olympics:निशाने बाजी में दो पदक हासिल करने वाली मनु भाकर ने फिर बढ़ाया देश का मान, पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में निभाई ध्वजवाहक की अहम जिम्मेदारी…….

Manu Bhaker Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी के क्षेत्र में इतिहास रचने वाली मनु भाकर ने एक बार फिर से पूरे देश का मान बढ़ाया है। जी हां मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में ध्वजवाहक की अहम जिम्मेदारी निभाई। इसके लिए मनु अपने कोच उत्तराखंड के गोल्डन ब्वॉय जसपाल राणा के साथ पेरिस के लिए रवाना हुई थी, जो कि उत्तराखंड समेत पूरे देशवासियों के लिए बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़िए:शूटर मनु का उत्तराखंड कनेक्शन, देहरादून की इस एकेडमी में ट्रेनिंग लेकर साधा निशाना

PARIS OLYMPIC 2024 बता दें पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया साथ ही एयर पिस्टल म‍िक्स्ड मे भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर पूरे देश का मान बढ़ाया। जिसके बाद बीते 11 अगस्त को संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में मनु भाकर और हॉकी टीम के गोल कीपर पीआर श्रीजेश ने संयुक्त रूप से ध्वजवाहक की अहम जिम्मेदारी निभाई। आपको बता दें कि मनु भाकर के व्यक्तिगत कोच उत्तराखंड के जसपाल राणा है जिनसे उन्होंने निशानेबाजी के गुरु सीखे हैं। करीब डेढ़ महीने तक देहरादून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में मनु ने प्रशिक्षण लिया और ओलंपिक शुरू होने से पहले शूटिंग रेंज मे 12 – 12 दिनों के दो कैंप में प्रतिभाग किया।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top