Connect with us
Uttarakhand news: marriage car fall in deep ditch in pauri garhwal accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: शादी से लौट रही कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत, अन्य घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: शादी से लौट रही कार जा समाई गहरी खाई में एक की मौत, अन्य घायल

1 min read

Uttarakhand marriage car accident: दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार थे चालक सहित दो सगे भाई, शादी से लौटते समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक भाई की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। खासतौर पर शादी-विवाह के सीजन में तो इनमें बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलती हैं। कभी मैदानी क्षेत्रों तो कभी पर्वतीय इलाकों से आए दिन सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार तीन लोगों में से दो भाई थे, जिसमें से एक की मौत हुई है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Uttarakhand marriage car accident)
यह भी पढ़ें- देहरादून : पेड़ से जा टकराई कार हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक के सैंजी गांव निवासी दो भाई विक्रम सिंह व प्रताप सिंह भंडारी गांव के ही गुलाब सिंह भंडारी के साथ कार में सवार होकर बीते रोज देवकोट गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया गया है कि वापसी में घर लौटते समय जैसे ही उनकी कार चपलोड़ी-कुल्याणी मोटर मार्ग पर मणकोली के समीप पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। जिससे विक्रम सिंह पुत्र स्व. दर्शन सिंह भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शादी समारोह से लौट रही कार 100 मीटर गहरी खाई में जा समाई, एक की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top