Connect with us
Uttarakhand news: marriage car vehicle fall accident in deep ditch in UTTARAKASHI district two people died

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : बारात की गाड़ी गिरी गहरी खाई में दो लोगों की मौत अन्य की हालत गंभीर

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बारात की गाड़ी गिरी गहरी खाई में दो लोगों की मौत अन्य की हालत गंभीर

1 min read

Uttarakashi Marriage Car Accident: शादी समारोह से वापस लौट रही कार जा समाई गहरी खाई में 2 लोगों की मौत पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और फिर अभी तो शादियों के सीजन की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे में और भी इजाफा हो गया है। अभी फिर एक सड़क हादसे की खबर उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर बारात से वापस लौट रही एक कार गहरी खाई में जा समाई। जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।(Uttarakashi Marriage Car Accident)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते साकेत तिवारी की सड़क हादसे में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात तकरीबन तीन बजे पंजियाला विवाह समारोह से वापस लौट रही कार संख्या यूके 10 सीए-1137 जैसे ही बीटेक कॉलेज के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मृतकों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड के मुकेश नेगी की चमकी किस्मत आईपीएल My 11 Circle में जीते एक करोड़ रुपये

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top