उत्तराखण्ड बागेश्वर
उत्तराखंड :विवाहिता ने सरयू नदी में लगाई छलांग शव हुआ बरामद
1 min read
Bageshwar saryu river news: सरयू नदी में कूदने वाली विवाहिता ज्योति पाठक का शव हुआ बरामद अन्य महिला की तलाश जारी
राज्य के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही हैं।जहाँ सरयू नदी में छलांग लगाने वाली विवाहिता के शव को बरामद कर लिया गया है।वही विवाहिता को बचाने के लिए नदी में कूदी दूसरी महिला का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं लग सका है।बता दें कि महिला की खोजबीन के लिए सर्च अभियान जारी है।महिला ने किन कारणो से नदी में छंलाग लगाई इसका भी पता नही चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र स्यालडोबा गांव की ज्योति पाठक उम्र 25 वर्ष पुत्री शंकर दत्त पांडेय ने सरयू नदी में छलांग लगा दी।(Bageshwar saryu river news)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला को पीटा नवजात ने तोड़ा दम
बता दें कि ज्योति को नदी मे कूदता देख चाची जीवंती पांडेय उर्फ जया 39 वर्ष पत्नी हरीश चंद्र पांडेय ने भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद लगा दी। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बहने लगी।बताते चलें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस एंव एसडीआरफ की टीम द्वारा दोनो महिलाओं की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन दोनों का कोई पता नहीं लग सका।कोतवाली प्रभारी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में एक बार फिर से दोनो महिलाओं खोजबीन शुरू की गई तो पगना गांव के गधेरे के पास एक महिला का शव दिखाई दिया जिसकी पहचान ज्योति पाठक के रूप मे हुई है।वही दूसरी महिला की तलाश जारी है।ज्योती का शव मिलने के बाद से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रही मां को गुलदार ने बनाया अपना शिकार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
