Connect with us
Uttarakhand school Mathematics math compulsory for all students 9th 10th class, subject selected from class 11 latest news live
Image : social media ( Uttarakhand 9th 10th class subject)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखण्ड कक्षा 9 10 में गणित सभी के लिए अनिवार्य, 11वीं से चयनित होगा विषय

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखण्ड कक्षा 9 10 में गणित सभी के लिए अनिवार्य, 11वीं से चयनित होगा विषय

1 min read

Uttarakhand 9th 10th class subject: कक्षा 9 से गणित सभी के लिए हुई अनिवार्य, कक्षा 11 से कर सकेंगे विषय का चयन..

Uttarakhand school Mathematics math compulsory for all students 9th 10th class, subject selected from class 11 latest news live: उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नई पाठ्यचर्या तय कर ली गई है। जिसके चलते शिक्षा नीति के कई नियमों में बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि एससीईआरटी सभागार में पाठ्यचर्या का विमोचन शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े :Nainital school news: नैनीताल के बडौन हाई स्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव पारित

Uttarakhand school maths subject: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को राजधानी देहरादून स्थित एससीईआरटी सभागार में शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत पहुँचे थे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यचर्या का विमोचन किया। जिसके चलते छात्रों को विषय चुनने का विकल्प अब कक्षा 9 की बजाए कक्षा 11 से मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि गणित को कक्षा 9 से सभी छात्रों के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा कला और शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई भी कक्षा 3 से ही अनिवार्य कर दी गई है। जबकि कक्षा 11 में पांच विषय की जगह अभी 6 विषयों की पढ़ाई करनी होगी वही सातवां वैकल्पिक विषय भी छात्रों को लेना होगा जिसे छात्र अपनी इच्छा अनुसार चुन सकते हैं। विषय चुनने के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं।

शिक्षा नीति को लेकर जाने डॉक्टर धन सिंह रावत ने क्या कहा ( Uttarakhand education department: Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat)

शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि हम उत्तराखंड में चरणबद्ध तरीके से पाठ्यचर्या लागू करने जा रहे हैं। जिसमें उनका कहना है कि अब छात्र पढ़ाई तो करेंगे लेकिन उनका मूल्यांकन सिर्फ अंकों के आधार पर नहीं बल्कि उनकी क्षमताओं के जरिए भी आकलन किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा साइबर सुरक्षा और अनुशासन पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एससीईआरटी की ओर से तैयार 6 गीतों को भी जारी किया गया है। वर्षभर में पढ़ाई के लिए छात्रों को 200 दिन मिलेंगे ,इसके अतिरिक्त 20 दिन परीक्षा और उनके ज्ञान के आकलन के लिए दिये जाएंगे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top