Connect with us
Badaun High School okhalkanda Nainital news today
सांकेतिक फोटो Badaun High School okhalkanda

Home / उत्तराखण्ड / Nainital school news: नैनीताल के बडौन हाई स्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव पारित

उत्तराखण्ड नैनीताल

Nainital school news: नैनीताल के बडौन हाई स्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव पारित

1 min read

Badaun High School okhalkanda : बडौन हाई स्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव हुआ पारित……

Badaun High School okhalkanda: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बडौन हाई स्कूल में अब आईटी सूचना प्रौद्योगिकी विषय की शुरुआत होने वाली है जिसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। दरअसल इस विषय के लागू होने से छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा इसके साथ ही वह भविष्य में आईटी के क्षेत्र में अपना करियर बना सकेंगे। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है जो छात्रों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलेगा ।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पेपरलेस रजिस्ट्री और UCC को लेकर आज अधिवक्ताओं की हड़ताल ….

okhalkanda Nainital school News today बता दें नैनीताल जिले के पतलोट ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडौन मे बीते गुरुवार को स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति और पीटीए की बैठक हुई जिसमें बडौन हाई स्कूल में आईटी विषय खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया इसके साथ ही समग्र शिक्षा से पुस्तकालय, इको क्लब , एडोलसेंस कार्यक्रम समेत सेल्फ डिफ़ेंस पर धनराशि को समय से खर्च करने को लेकर चर्चा की गई। जिसके तहत समग्र शिक्षा से विद्यालय में कक्षा 9 और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा आईटी विषय खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। जिसकी शुरुआत अप्रैल 2026 से की जाएगी। इसके अलावा प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान गीता देवी ने संयुक्त रूप से वर्ष 2023 -2024 की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा बीना चुलगाई को कमला नेहरू पुरस्कार के साथ ₹1000 का चेक सौंपा है । वहीं तीन छात्रों सुंदर सिंह बोहरा को 8400, मोहित और मोहित चिलवाल को 10,800-10,800 रुपये मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति पुरस्कार की धनराशि प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बदली इस परीक्षा की तिथि

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top