Connect with us
Uttarakhand news: mussoorie car accident today five students lost his life.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा पांच छात्रों की गई जिंदगी…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा पांच छात्रों की गई जिंदगी…

1 min read

Mussoorie car accident today :मसूरी के झड़ीपानी मार्ग पर दर्दनाक हादसे का शिकार हुई कार , पांच की मौत…….

Mussoorie car accident today:उत्तराखंड मे दर्दनाक सड़क हादसो का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन उत्तराखंड के किसी ना किसी कोने से दर्दनाक सड़क हादसो की खबर रोजाना सुनने और देखने को मिल रही है। आज फिर  एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर  देहरादून जिले के पहाड़ो की रानी मसूरी से सामने आ रही है। जहाँ चूनाखाल झड़ीपानी मार्ग पर शनिवार के प्रातकाल 5:00 बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर पलट गया। जिससे वाहन सवार छह लोगों में से 5 लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: बेटे को डूबता देख पिता ने भी लगाई नदी में छलांग, दोनों लापता, खोजबीन जारी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मसूरी के चुनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग पांच बजे एक कार कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उल्टा होकर पलट गयी। बता दें कि कार में 6 लोग सवार थे। जिनमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि तीन घायलों में से दो घायल व्यक्तियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल महिला का दूध अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र है। हादसे ही खबर मिलने से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतकों की सूची
दिग्नश प्रताप सिंह, छात्र आईएमएस
अमन राणा, छात्र आईएमएस सेलाकुई
आशुतोष तिवारी, आईएमएस पासआउट
तनु रावत, आईएमएस
हरद्यांश चंद्र, डीआईटी
घायल
नैंसी, निवासी मेरठ

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top