UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: रानीखेत की महिला की रुद्रपुर जेसीबी की चपेट में आने से गई जिंदगी
1 min read
Rudrapur breaking news: जेसीबी की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसा देख सहमी बच्ची, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarakhand breaking News: Ranikhet chakhutiya Woman lost Life After Being Hit by JCB in Rudrapur: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है ,जहां पर जेसीबी की चपेट में आने से एक महिला की जिंदगी चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार बच्चा चोरी गैंग का खुलासा 4 माह की मासूम सकुशल बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत चौखुटिया निवासी 29 वर्षीय विमला हर्वोला वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले की निवासी थी। विमला रुद्रपुर में गगन ज्योति बारात घर के पीछे अपने परिवार के साथ रह रही थी। बीते दिन रात के करीब 9:00 बजे वह अपनी बेटी चित्रांशी के साथ बाजार से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान विमला ने पहले अपनी बेटी को सुरक्षित सड़क पार कराया लेकिन जैसे ही विमला खुद परशुराम चौक के पास सड़क पार करने लगी तो तभी एक जेसीबी ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे महिला JCB के नीचे दबकर हादसे का शिकार हो गई।
बच्ची की मची चीख पुकार (udham singh nagar news today)
विमला को हादसे का शिकार होता मासूम बच्ची घबराकर जोर से रोने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे ,जिन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। लोगों का कहना है कि हादसे को अंजाम देने के बाद जेसीबी चालक वाहन को कुछ दूरी पर ले गया और फिर उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर पूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लोगों का फूटा गुस्सा ( udham singh nagar road accident)
इस दुखद घटना पर लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां से रोजाना हजारों लोग सड़क पार करते हैं लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इतनी बड़ी अनहोनी घटित हुई है। इससे पहले भी इस मार्ग पर कई सारे हादसे घटित हो चुके हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में NEET-UG 2026 परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज में निशुल्क सफर
दिल्ली में थे पति, सूचना मिलते ही रुद्रपुर पहुंचे (Uttarakhand road accident)
बताया जा रहा है मृतका के पति बृजमोहन हर्वोला दिल्ली में काम करते हैं, हादसे की सूचना मिलने के बाद वो तुरंत रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। मृतका के परिजनों पर इस घटना के बाद से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार लंबे समय से रुद्रपुर में रह रहा था और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। किसी ने नहीं सोचा था कि एक हादसा उनका सब कुछ तबाह कर देगा।
