Connect with us
Uttarakhand news: Nainital Gaurav Joshi became scientist Bhabha Atomic research centre BARC
Image : Devbhoomi darshan ( Gaurav Joshi BARC Scientist)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: नैनीताल के गौरव जोशी बने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक बढ़ाया प्रदेश का मान

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

बधाई: नैनीताल के गौरव जोशी बने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Gaurav Joshi BARC Scientist : गौरव जोशी बने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक..

Gaurav Joshi scientist Bhabha Atomic research centre  : उत्तराखंड के होनहार हुआ आज सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रो में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं इसी कड़ी में आज हम आपको एक और होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने वैज्ञानिक बनने का मुकाम हासिल किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र के तल्ला कृष्णापुर निवासी गौरव जोशी की जिन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के अर्चाली गांव के निवासी हैं और उन्होंने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयासों से हासिल की है।

यह भी पढ़े :Neha Bdola Young scientist award: उत्तराखंड की शोध छात्रा नेहा को मिला यंग साइंटिस्ट पुरस्कार…

गौरव ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से भूविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (MSc) की शिक्षा प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने अखिल भारतीय स्तर की GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14 (AIR-14) हासिल कर अपनी गहरी विषय समझ और अनुशासित अध्ययन शैली का परिचय दिया था। आपको बता दें कि गौरव का BARC में चयन उनकी मजबूत अकादमिक पृष्ठभूमि और अनुसंधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top