Connect with us
Navodaya Vidyalaya gairsain fire chamoli
फोटो :सोशल मीडिया- Navodaya Vidyalaya gairsain fire Chamoli

Home / उत्तराखण्ड / Gairsain news chamoli: चमोली नवोदय विद्यालय गैरसैंण में लगी आग, हॉल में सोए थे बच्चे

उत्तराखण्ड चमोली

Gairsain news chamoli: चमोली नवोदय विद्यालय गैरसैंण में लगी आग, हॉल में सोए थे बच्चे

1 min read

Navodaya Vidyalaya gairsain fire: नवोदय विद्यालय गैरसैंण में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हादसे के दौरान सोए हुए थे बच्चे, सामान जलकर राख….

Navodaya Vidyalaya gairsain fire: इस वक्त एक बड़ी खबर उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र से सामने आ रही है जहां बीते रात तकरीबन 4:00 बजे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे यहां सो रहे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही की आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand roads: 245 सड़कें अभी भी बंद, CM धामी ने दिए 48 घंटे में खोलने के निर्देश

Navodaya Vidyalaya gairsain chamoli अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात तकरीबन 4:00 बजे चमोली जिले के गैरसैण क्षेत्र के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई इस दौरान बच्चे सोए हुए थे लेकिन गनीमत रही की आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि विद्यालय की एक बिल्डिंग में हॉल है जो टीन और फाइबर का बना हुआ है इसमें चार पार्ट हैं इसके तीसरे पार्ट में बच्चे रात में सोए हुए थे और चौथे भाग में बच्चों की रजाई ,बिस्तर सामान और खेल का सामान रखा हुआ था जो जलकर पूरी तरह से राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची तथा उन्होंने आग पर काबू पाया। इस घटना के दौरान किसी भी बच्चे को या स्टाफ के कर्मचारियों को कोई हानि नहीं पहुंची हालांकि सामान को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन आगजनी की इस घटना से यह तो स्पष्ट हो गया कि फैब्रिक भवन कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं इसलिए प्रशासन को विद्यार्थियों को सुलभ बिल्डिंग बनाकर देनी चाहिए जिससे ऐसी अप्रिय घटनाएं भविष्य में ना हो।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, 25 हजार में किया युवाओं का सौदा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top