Connect with us
Uttarakhand news: newly married women deepa died due to dowry in kashipur udhamsingh Nagar district.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: शादी के सात माह बाद ही लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: शादी के सात माह बाद ही लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

1 min read

Uttarakhand: दहेज (Dowry) की भेंट चढ़ी एक और बेटी, मृतका की बहन ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद..

आज भले ही सरकारें दहेज हत्या और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कानून बना चुकी हों परंतु उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में हालात दिन पर दिन पहले से भी बदतर होते जा रहे हैं। आलम यह है कि लगभग हर तीसरे रोज राज्य के किसी ना हिस्से से नवविवाहित महिला पर उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। क‌ई बार तो संदिग्धावस्था में इन महिलाओं की मौत भी हो जाती है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां बीते बुधवार शाम को एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। बताया गया है मृतका एक बाक्सिंग खिलाड़ी थी। नवविवाहिता की मौत के बाद जहां ससुराल पक्ष ने इसे महज आत्महत्या करार दिया। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसे दहेज (Dowry) के लिए प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके से लगा हत्या का आरोप.

प्राइवेट कंपनी में काम करता है मृतका का पति, सात महीने पहले हुई थी शादी:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील के कुमाऊं कालोनी निवासी दीपा पुत्री राधेश्याम की शादी बीते वर्ष 18 जून को केलाखेड़ा के शांति कालोनी निवासी जगदीश पुत्र कल्लू के साथ हुई थी। बताया गया है कि बीते बुधवार को दीपा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दीपा की मौत पर उसकी बहन प्रीति ने दीपा के ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रीति का कहना है कि घटना से पूर्व दीपा ने फोन पर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। यहां तक कि उसने ससुराल वालों से अपनी जान को खतरा भी बताया था। प्रीति ने यह भी बताया कि ससुराल वाले आए दिन दीपा को दहेज में बाइक आदि के लेकर प्रताड़ित करते थे। उधर दीपा के ससुराल वालों ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि दीपा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि दीपा का ‌पति जगदीश रूद्रपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में उन्हें कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस द्वारा कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में विवाहिता बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगाएं आरोप

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top