उत्तराखण्ड देहरादून
Uttarakhand electricity bill news: उत्तराखण्ड में अब हर महीने देना होगा बिजली का बिल, यूपीसीएल ने जारी किए आदेश
1 min read
Uttarakhand electricity bill news: हर माह बढ़ेगा खर्चे का बोझ, अब प्रतिमाह आएगा बिजली का बिल, आदेश हुए जारी….
उत्तराखण्ड की आम जनता के लिए एक बड़ी खबर उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड से सामने आ रही है। अब घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह बिजली का बिल देना होगा। इस संबंध में विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों के बाद अब उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि अभी तक घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा हर दो माह में बिजली का बिल दिया जाता था। बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं की अभी तक अंतिम बिलिंग मार्च या अप्रैल माह में की गई थी उनसे मई और जून माह में दो माह के आधार पर ही बिजली का बिल वसूला जाएगा। जिसके बाद जुलाई महीने से सभी उपभोक्ताओं को हर महीने बिल दिए जाने की बात यूपीएससी द्वारा जारी आदेश में कही गई है।
(Uttarakhand electricity bill news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड वालों को बड़ा झटका सीधे 9.64 फ़ीसदी महंगी हुई बिजली 1 अप्रैल से लागू
इस संबंध में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं को मासिक आधार पर बिलिंग करने के निर्देश दिए थे। जिसके आधार पर ही यूपीसीएल ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में विद्युत वितरण खंड नगरीय हरिद्वार, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, रुद्रपुर प्रथम के अधीन आने वाले घरेलू उपभोक्ताओं की हर महीने बिलिंग की जाएगी। जिसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
(Uttarakhand electricity bill news)
यह भी पढ़ें- 5 new district uttarakhand: उत्तराखंड को जल्द मिल सकते हैं 5 नए जिले
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
