Connect with us
Pakhi Pandey nainital gold medal

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: नैनीताल की पाखी पांडे को एमए अंग्रेजी में मिला वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: नैनीताल की पाखी पांडे को एमए अंग्रेजी में मिला वाइस चांसलर गोल्ड मेडल

1 min read

Pakhi Pandey gold medal: पाखी को अंग्रेजी विषय से एमए में पूरे कुमाऊं विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मिला गोल्ड मेडल, सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की है स्कूली शिक्षा….

Pakhi Pandey gold medal
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने 18वें दीक्षांत समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची में उत्तराखंड के नैनीताल जिले की बेटी पाखी पांडे का नाम भी शामिल था।इस समारोह में पाखी पांडे को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बता दें कि पाखी को यह मेडल अंग्रेजी विषय से एमए में पूरे कुमाऊं विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: पिथौरागढ़ जिले की मनीषा रावत ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

Pakhi Pandey Nainital
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाखी ने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई डीएसबी कैंपस नैनीताल से पूर्ण की। बताते चलें कि पाखी के पिता स्व.गिरीश चंद्र पांडेय का कोविड काल के दौरान निधन हो गया जो कि नैनीताल डीएम कार्यालय में कार्यरत थे। इसके बाद पिता के स्थान पर उनकी माता को नैनीताल कार्यालय में नौकरी कर रही है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की मीनाक्षी को मिली राजनीति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top