Connect with us
Uttarakhand news: Paritosh Tripathi Marriage in Dehradun with Meenakshi Chand of pithoragarh

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ी लड़की और बॉलीवुड अभिनेता ने रचाई शादी पहुंचे कई दिग्गज हस्तियां

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: पहाड़ी लड़की और बॉलीवुड अभिनेता ने रचाई शादी पहुंचे कई दिग्गज हस्तियां

1 min read

Paritosh Tripathi marriage Dehradun: बॉलीवुड अभिनेता परितोष त्रिपाठी ने उत्तराखंड की मीनाक्षी से देहरादून में रचाई शादी पहुंचे कई दिग्गज सितारे

वैसे तो उत्तराखंड से कई दिग्गज क्रिकेटरों और अभिनेताओं की शादी हुई है। जिनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी और विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। अभी फिर टीवी के मशहूर कलाकार और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी उर्फ मामा जी उत्तराखंड के दामाद बन गए हैं। जी हां, अभिनेता परितोष त्रिपाठी बीते शुक्रवार को देहरादून के अतरक्षिया रिजोर्ट में उत्तराखंड की मीनाक्षी से विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि मीनाक्षी चंद मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली है। वहीं अभिनेता परितोष बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं पर उन्हें पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से प्यार हो गया। बताते चलें कि शुक्रवार को परितोष और मीनाक्षी की हल्दी की रस्मे हुईं जिसमें बॉलीवुड गलियारों के गीता कपूर और रवि दूबे समेत कई सेलेब्रिटी पहुंचे।(Paritosh Tripathi Marriage Dehradun)

बता दें कि बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी टेलीविजन पर मामाजी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2018 में ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ से फिल्म डेब्यू किया था। वो इंडियन आइडल और सुपर डांसर में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो ‘हसी का तड़का’ और ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहां’ जैसे शोज में भी दिखाई दिए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top