Connect with us
Uttarakhand news : Pauri Garhwal Ankita Dhyani Wins Gold, Qualifies for Asian Games

Home / Dehradun / Ankita Dhyani: उत्तराखंड कि अंकिता ध्यानी ने जीता स्वर्ण, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

Dehradun UTTARAKHAND NEWS

Ankita Dhyani: उत्तराखंड कि अंकिता ध्यानी ने जीता स्वर्ण, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

1 min read

||Uttarakhand Athlete Ankit Dhyani Clinches Gold at National Athletics Championship qualifies for Asian games||
उत्तराखंड के अंकित ध्यानी का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, स्टीपल चेस में स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का

||Uttarakhand Athlete Ankit Dhyani Clinches Gold at National Athletics Championship qualifies for Asian games||
भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। पौड़ी गढ़वाल के प्रतिभाशाली एथलीट अंकित ध्यानी ने 3000 मीटर स्टीपल चेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ आगामी एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इसके अलावा उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल कर दोहरी सफलता अपने नाम की।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: अल्मोड़ा लमगड़ा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर

स्टीपल चेस में स्वर्ण, 1500 मीटर में रजत (National Athletics Championship)

कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में 24 से 28 जून के बीच आयोजित 65वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंकित ध्यानी ने 3000 मीटर स्टीपल चेस की रेस 9 मिनट 44.5 सेकंड में पूरी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 20.78 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक भी जीत लिया।

एशियन गेम्स के लिए भी किया क्वालीफाई (Asian Games Qualification)

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का इनाम अंकित ध्यानी को एशियन गेम्स के रूप में मिला। स्वर्ण पदक जीतने के साथ उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड ने जीते पांच पदक (Uttarakhand Athletics)

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कुल 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 4 दिन मौसम का येलो अलर्ट कब होगी मानसून की एंट्री

अन्य खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया प्रदेश का मान (Medal Winners)

अंकित ध्यानी के अलावा देहरादून की सोनिया ने 10,000 मीटर दौड़ 34 मिनट 35.2 सेकंड में पूरी कर रजत पदक जीता। वहीं चंपावत के सचिन बोहरा ने 21 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक हासिल किया। हरिद्वार की लिली ने 800 मीटर महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की पदक तालिका में योगदान दिया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Continue Reading

More in Dehradun

To Top