Connect with us
Uttarakhand news: Pauri Garhwal komal khugshal martyr in duty garhwal Rifiles soldier in Punjab

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान तोड़ा दम पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान तोड़ा दम पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand Martyr Komal Khugshal: उत्तराखंड गढ़वाल राइफल के जवान ने पंजाब में तोड़ा दम पहाड़ में दौड़ गई शोक की लहर

समूचे उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर पंजाब के भटिंडा से सामने आ रही है जहां गढ़वाल राइफल्स के एक जवान का आकस्मिक निधन हो गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के कुड़ी गांव निवासी कोमल खुगशाल पुत्र रामप्रकाश खुगशाल की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिजनों में कोहराम मच गया वही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।(Uttarakhand Martyr Komal Khugshal)

उनके पैतृक गांव में पड़ोसी और नाते रिश्तेदार अब परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। बता दें कि जवान 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में उनकी तैनाती थी। बताया जा रहा है कि आज शाम तक जवान कोमल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी ‌।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top