Connect with us
Pithoragarh Bolero accident news

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़: गहरी खाई में जा समाई बोलेरो दो लोगों की गई जिंदगी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: गहरी खाई में जा समाई बोलेरो दो लोगों की गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh Bolero Accident: तवाघाट लिपूलेख मार्ग पर भीषण सड़क हादसा दो लोगों की गई जिंदगी 

Pithoragarh Bolero Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पिथौरागढ़ के तवाघाट – लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्वाधार के निकट एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर के बाद से जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात पिथौरागढ़ के तवाघाट – लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्वाधार के पास नजम से गरुआ की ओर जा रहा एक बोलेरो वाहन यूके 05 सीए-3021 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस को दुर्घटना की जानकारी सुबह मिली। जिसके बाद थाना पांगला पुलिस,एसडीआरएफ, राजस्व टीम और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया।यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: अब सीमांत पिथौरागढ़ की सड़कों में भी दौड़ेंगे ई रिक्शा, ऐसे होगा संचालन

बता दें कि गहरी खाई में उतरने के लिए रास्ता न होने के कारण रेस्क्यू कार्य के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि एसडीआरएफ की टीम ने कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रस्सी की मदद से खाई में उतरकर उक्त वाहन से दोनों मृतको के शव को खाई से बाहर निकाला।मृतको की पहचान प्रेमनाथ पुत्र नारायण दत्त उम्र 36 वर्ष निवासी- पांगला, पिथौरागढ़ एंव पुष्कर सिंह शाही पुत्र रघु सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी पांगला, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। दोनों लोगों की मौत की खबर के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top