Connect with us
Pithoragarh ITBP soldier sanjay yadav of Rewari Haryana died in Champawat Uttarakhand news today
Image : social media ( sanjay yadav Pithoragarh ITBP)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news: पिथौरागढ़ में तैनात ITBP जवान की दीवाली मनाने घर जाते समय गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news: पिथौरागढ़ में तैनात ITBP जवान की दीवाली मनाने घर जाते समय गई जिंदगी

1 min read

Pithoragarh ITBP soldier sanjay yadav of Rewari Haryana died in Champawat Uttarakhand news today: दीपावली की छुट्टी लेकर घर जा रहे ITBP जवान की संदिग्ध हालात में मौत, टैक्सी में मिले बेहोश

Pithoragarh ITBP soldier sanjay yadav of Rewari Haryana died in Champawat Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां 14वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) जाजरदेवल में तैनात एक जवान की घर लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ दिपावली मनाने पैतृक घर हरियाणा लौट रहे थे।

परंतु टनकपुर पहुंचने से पहले ही सफर के दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने टैक्सी में ही दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर से जहां जवान के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं उनके परिवार की दीवाली की खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई। जवान के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Rishikesh roadways: ऋषिकेश में उत्तराखण्ड रोडवेज बस पर पथराव, नशेड़ियों ने कंडक्टर से लूटे 24 हजार

सिन्याड़ी में खाने के लिए रूकी टैक्सी तो बेसुध हालत में मिले संजय

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी संजय यादव भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी में कार्यरत थे। बताया गया है कि वे पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल स्थित ITBP की 14वीं बटालियन में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि जवान संजय यादव अपने साथी आरक्षी प्रवीण के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से रवाना हुए थे। वह दीपावली की छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे थे।

रास्ते में जैसे ही उनकी टैक्सी टनकपुर–पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास पहुंची तो टैक्सी चालक ने एक होटल में खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी। टैक्सी में सवार अन्य यात्री भोजन के लिए नीचे उतर गए, लेकिन संजय यादव टैक्सी में ही अचेत अवस्था में पड़े रहे। जब उनके साथी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। साथी और चालक ने तत्काल उन्हें उसी टैक्सी से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh: बेरीनाग दीवाली पर घर लौट रहे पिता की गई जिंदगी नाबालिग बेटी ने दी चिता को मुखाग्नि

पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के पैतृक घर रवाना हुआ जवान का पार्थिव शरीर 

सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। घटना की जानकारी तुरंत 14वीं वाहिनी ITBP, जाजरदेवल को दी गई। कुछ ही देर में एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस और ITBP अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में जवान की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव रेवाड़ी (हरियाणा) के लिए रवाना किया।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल निवासी सुशीला नेगी की दीवाली के दिन हत्या चंडीगढ़ में बेटे ने किया कांड

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top