Connect with us
Uttarakhand news: pithoragarh roadways bus accident due to steering failed champawat accident news

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand News: पिथौरागढ़ टनकपुर हाईवे पर रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल

उत्तराखण्ड चम्पावत

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ टनकपुर हाईवे पर रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल

1 min read

Pithoragarh Roadways Bus accident: पिथौरागढ़ से बरेली की ओर आ रही रोडवेज बस का स्टेयरिंग हुआ फेल ,चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान 

Pithoragarh Roadways Bus accident उत्तराखण्ड रोडवेज हमेशा से ही अपनी खस्ताहाल बसों के लिए आए दिन चर्चा में रहता है बसों की बुरी हालत के कारण यात्रियों की जान संकट में रहती है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें कही एकाएक बंद हो जाती है तो क‌ई बार ब्रेक एवं स्टेयरिंग फेल हो जाते हैं जिससे दर्दनाक सड़क हादसे होते होते बचे हैं।आज फिर से एक बार उत्तराखंड रोडवेज बस दुघर्टना की खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है। जहां पिथौरागढ़- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को रोडवेज की बस का स्टेरिंग फेल हो गया। बता दें कि जैसे ही यात्रियों को स्टेयरिंग फेल होने की भनक लगी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लेकिन गनीमत यह रही कि बस चालक ने बस को चट्टान से टकरा दिया‌ ओर बस रूक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

यह भी पढ़िए:अल्मोड़ा के 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी तीन बहनों का था इकलौता भाई …

Champawat Accident News अभी तक मिली जानकारी के उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पिथौरागढ़ से बरेली की ओर जा रही थी जैसे ही बस चम्पावत से 53 किलोमीटर दूर सूखीढांग के पास पहुंची एकाएक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बता दें कि बस‌ में लगभग 33 यात्री सवार थे। बताते चलें कि स्टेयरिंग फेल होने पर चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की ओर टकरा दिया ओर बडा हादसा होने से बच गया।पहाड़ी के पास मलबे से बस के टकराने से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बताते चलें कि इस दुर्घटना के कारण कुछ देर हाईवे पर जाम लग गया। रोडवेज महाप्रबंधक पवन मेहरा के अनुसार बस के यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से बरेली के लिए रवाना किया गया। अभी दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ डिपो की दिल्ली जा रही एक बस लोहाघाट के पास देवराड़ी बैंड में फेन वेल्ट की खराबी के कारण 3 घंटे तक खड़ी रही।आए दिन रोडवेज बसों में खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top