Connect with us
उत्तराखण्ड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Police UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand police Rakesh rathore: दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौके पर ही मौत, 2001 बैच का सिपाही था मृतक राकेश…

राजधानी देहरादून से उत्तराखंड पुलिस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पुलिस लाइन में तैनात एक जवान की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई है। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान राकेश राठौर के रूप में हुई है। बताया गया है कि इन दिनों राकेश छुट्टियों पर था, इसी दौरान हुए एक बाइक हादसे में उसकी मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Uttarakhand police Rakesh rathore)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 2 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत राकेश राठौर 2001 बैच का सिपाही था। बताया गया है कि वह अपनी बाइक से हरिद्वार से देहरादून की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जैसे ही उसकी बाइक हर्रावाला में एसबीआई बैंक के सामने पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। प्रथमदृष्टया इस दर्दनाक सड़क हादसे का कारण तेज रफ्तार बाइक का बेकाबू होना बताया जा रहा है। राकेश के आकस्मिक निधन पर देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोभाल सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
(Uttarakhand police Rakesh rathore)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर ने महिला उपनिरीक्षक को रौंदा, हुई मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top