UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
बधाई: रूद्रप्रयाग की प्रतिभा नेगी IOCL में बनी असिस्टेंट आफिसर, पिता चलाते हैं दुकान
1 min read
Pratibha Negi IOCL Rudraprayag: रुद्रप्रयाग की प्रतिभा नेगी IOCL मे बनी असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर, बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान..
Pratibha Negi success story of augustmuni Rudraprayag become an Assistant quality control Officer in Indian Oil Corporation Limited (IOCL) uttarakhand news live: उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न उच्च मुकाम हासिल कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि यहां की प्रतिभावान बेटियां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको रुद्रप्रयाग जिले की प्रतिभा नेगी से रूबरू करवाने वाले हैं, जिनका चयन देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर हुआ है। प्रतिभा की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :बधाई: चंपावत की अनुप्रिया राय ने उत्तीर्ण की UPSC परीक्षा बनेंगी IPS ….
Pratibha Negi assistant Officer Indian Oil Corporation Limited IOCL: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जयकंडी गांव की निवासी प्रतिभा नेगी का चयन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर हुआ है। दरअसल प्रतिभा नेगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि से प्राप्त की है। वर्ष 2019 में प्रतिभा ने रसायन विज्ञान में एमएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में ही सीएसआईआर नेट परीक्षा क्वालीफाई कर वर्ष 2020 में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की।
सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा नेगी ने हासिल की विशेष उपलब्धि
वर्तमान में प्रतिभा सीएसआईआर – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोलियम देहरादून से पीएचडी कर रही है जिनका चयन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिभा ने बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि अगर बच्चे के मन में सच्ची मेहनत और लगन हो तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। अब प्रतिभा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर बनकर महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं देने वाली है। बताते चलें प्रतिभा के पिता वीरेंद्र नेगी अगस्त्यमुनि में इलेक्ट्रिकल की दुकान संचालित करते हैं जबकि प्रतिभा की माता विजया नेगी चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
