Connect with us
बधाई: नैनीताल की प्रियंका भट्ट बनी जिला पूर्ति अधिकारी डीएस‌ओ, उत्तीर्ण की PCS परीक्षा
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: नैनीताल की प्रियंका भट्ट बनी जिला पूर्ति अधिकारी डीएस‌ओ, उत्तीर्ण की PCS परीक्षा

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: नैनीताल की प्रियंका भट्ट बनी जिला पूर्ति अधिकारी डीएस‌ओ, उत्तीर्ण की PCS परीक्षा

1 min read

Priyanka Bhatt PCS uttarakhand : नैनीताल की प्रियंका भट्ट ने उत्तीर्ण की पीसीएस परीक्षा, जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर हुई चयनित, बढ़ाया परिजनों का मान…..

Priyanka Bhatt PCS uttarakhand : उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज खेल, राजनीति, शिक्षा के क्षेत्र में तो बेटों की तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले ही रही हैं लेकिन इसके साथ ही वो हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखरने का भी साहस रखती है। प्रदेश की प्रतिभावान बेटियां पीसीएस जैसी कठिन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर उच्च पदों पर तैनात हो रही है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। यहां की बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशासनिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभा रही है जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर विशेष उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको नैनीताल जिले की प्रियंका भट्ट से रूबरू करवाने वाले हैं जो पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला पूर्ति अधिकारी ( डीएसओ) के पद पर चयनित हुई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: धारचूला की सौम्या गर्ब्यांल बनी डिप्टी कलेक्टर SDM, PCS उत्तीर्ण कर बढ़ाया परिजनों का मान

Priyanka Bhatt DSO Nainital बता दें बीते बुधवार को लोक सेवा आयोग ने प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें कई होनहार बेटियों ने सफलता हासिल की है। इसी बीच नैनीताल जिले की प्रियंका भट्ट ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला पूर्ति अधिकारी ( डीएसओ) का पदभार ग्रहण किया है। बताते चलें कुमाऊँ मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज भट्ट की पुत्री प्रियंका भट्ट बचपन से ही मेधावी रही है। दरअसल प्रियंका ने वर्ष 2016 की इंटरमीडिएट परीक्षा मे प्रदेश की योग्यता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद उन्होंने स्नातक की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से प्राप्त की। इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले प्रियंका का चयन ग्राम्य विकास विभाग अधिकारी और शहरी विकास विभाग में अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ था। जिसके चलते वर्तमान में वह अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रियंका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS result 2024: चंपावत की प्रियंका जोशी ने उत्तीर्ण की परीक्षा, बनी जिला सूचना अधिकारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top