Connect with us
Priyanka Rawat of Nandanagar chamoli passed CSIR NET EXAM result 2025 got all India level 92th rank
Image : social media ( Priyanka Rawat CSIR NET)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: चमोली की प्रियंका रावत ने उत्तीर्ण की CSIR नेट JRF परीक्षा देशभर में हासिल की 92वीं रैंक

UTTARAKHAND NEWS चमोली

बधाई: चमोली की प्रियंका रावत ने उत्तीर्ण की CSIR नेट JRF परीक्षा देशभर में हासिल की 92वीं रैंक

1 min read

Priyanka Rawat CSIR NET: प्रियंका रावत ने उत्तीर्ण की नेट जेआरएफ परीक्षा, देश भर मे हासिल किया 92 वां स्थान.. 

Priyanka Rawat of Nandanagar chamoli passed CSIR NET EXAM result 2025 got all India level 92th rank  : उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ा रही है। इतना ही नहीं बल्कि यहां की कई सारी काबिल बेटियों ने नेट जेआरएफ जैसी परीक्षाओं में विशेष उपलब्धियां हासिल की है जो अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती जा रही है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको चमोली जिले की प्रियंका रावत से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर देश भर में 92 वां स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़े :बधाई: चंपावत की सोनल पांडेय ने उत्तीर्ण की NET JRF परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान..

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदा नगर के दूरस्थ गांव घूनी की निवासी प्रियंका रावत ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परीक्षा परिषद की नेट जेआरएफ परीक्षा में देश भर में 92वां स्थान हासिल किया है। प्रियंका ने यह विशेष उपलब्धि अपनी मेहनत के दम पर हासिल की है जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चले प्रियंका ने अपनी स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से पूरी की है। प्रियंका रावत गोपाल सिंह रावत व सावित्री देवी की सुपुत्री है जो पढ़ाई में काफी होनहार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top