Connect with us
B.P Joshi scientist bhimtal graphic era
फोटो सोशल मीडिया B.P Joshi scientist bhimtal

Home / उत्तराखण्ड / गौरवान्वित पल : उत्तराखण्ड के डॉक्टर बी. पी जोशी विश्व के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों में शामिल

उत्तराखण्ड नैनीताल

गौरवान्वित पल : उत्तराखण्ड के डॉक्टर बी. पी जोशी विश्व के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों में शामिल

1 min read

B.P Joshi scientist bhimtal: भीमताल के गणित तथा कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर बी. पी जोशी को मिला विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत शोधकर्ताओं वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…..

B.P Joshi scientist bhimtal: उत्तराखंड के होनहार युवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। यहां के होनहार प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के जरिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है खासकर यूकेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में युवाओं ने सफलता के झंडे गाड़े हैं जो वाकई में सरहाना के काबिल है। लेकिन इसी के साथ कई होनहार युवाओं ने अपनी काबिलियत के दम पर वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई है। इसी बीच भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के गणित व कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट डॉक्टर बी.पी जोशी को विश्व के शीर्ष दो शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। जो पूरे देश के लिए बेहद गर्व की बात है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं जो उन्हें भी उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
यह भी पढ़ें- बधाई: पौड़ी के योगेश बने वैज्ञानिक, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया में चयन

Graphic Era Hill University Bhimtal बता दें नैनीताल जिले के भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के गणित व कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर बी. पी जोशी को वर्ष 2024 के लिए विश्व के शीर्ष शोधकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। दरअसल यह सम्मान प्रतिष्ठित सैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा एल्सेवियर – स्कोपस के सहयोग से जारी की गई सूची में दिया गया है। डॉक्टर बी.पी जोशी की इस विशेष उपलब्धि से पूरे विश्व विद्यालय में खुशी का माहौल है। डॉ बी. पी जोशी को उनके शोध कार्य और शैक्षिक योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है जिससे उन्होंने अपने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा कि यह डॉक्टर जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि नही बल्कि विश्वविद्यालय के उच्च शैक्षिक मानकों और अनुसंधान में हमारे योगदान को भी दर्शाता है। डॉक्टर जोशी को इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तरुण बेलवाल अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों की सूची में चयनित

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top