UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Lalkuan news: लालकुआं प्रापर्टी डीलर महेश जोशी ने खत्म कर दी जिंदगी पटवारी पर आरोप
1 min read
Lalkuan property dealer case : प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी, लोगों में भारी आक्रोश, सुसाइड नोट में लिखा था पटवारी का नाम, पटवारी गिरफ्तार…
property dealer mahesh joshi sucide case note write lalkuan patwari pooja rani arrested nainital uttrakhand news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। इतना ही नहीं बल्कि मृतक महेश जोशी ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने पटवारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
यह भी पढ़े :Champawat news:टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा अल्मोड़ा के इंजीनियर समेत 2 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के बबूर गुमटी निवासी 54 वर्षीय महेश जोशी प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते थे। दरअसल बीते 20 सितंबर को महेश जोशी ने लालकुआं तहसील परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और वह बेहोशी की हालत में वाहन के पास पाए गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी तथा सूचना मिलते ही महेश जोशी को पहले हल्द्वानी और फिर बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल भर्ती कराया गया। हालांकि बीते सोमवार को महेश जोशी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
महेश के जेब मिला सुसाइड नोट
परिजनों का कहना है कि महेश की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमे उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों को ठहराया है। सुसाइट नोट में महेश ने लिखा था मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे घर या बाहर वाले का कोई कसूर नहीं है। लालकुआं की पटवारी पूजा रानी ने मुझे काफी परेशान किया है। मेरे मरने के बाद इंसाफ दिला देना। वहीं बीते सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे मृतक महेश के शव को बरेली से लाया गया जिसके बाद उनका वाहन कोतवाली के बाहर रुका।
महेश की मौत पर फूटा लोगो का ग़ुस्सा
महेश की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया जिसके चलते सैकड़ों की भीड़ महेश को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतर कर नारेबाजी करने लगी। इतना ही नहीं बल्कि प्रदर्शनकारियों ने सुसाइड नोट में नामित राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर वो पटवारी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
पटवारी पूजा रानी की हुई गिरफ्तारी
ग्रामीणों का दबाव बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज किया जिसके बाद रामनगर पुलिस ने पटवारी पूजा रानी को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं बल्कि ग्रामीणों को वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा रानी की गिरफ्तारी का वीडियो कॉल दिखाया गया। इसके बाद ग्रामीण रात 9:00 बजे धरनास्थल से उठे और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। ग्रामीणों का कहना है कि जब महेश ने तहसील परिसर में जहर खाया तो इस बात की भनक किसी को क्यों नहीं लगी। प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही क्यों बरती गई। बताते चले महेश के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
