Connect with us
Purnagiri Temple tanakpur Champawat

Home / उत्तराखण्ड / चंपावत: मां पूर्णागिरि धाम में मात्र 251 रुपए में होगा मुंडन संस्कार, CM धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड चम्पावत

चंपावत: मां पूर्णागिरि धाम में मात्र 251 रुपए में होगा मुंडन संस्कार, CM धामी ने दिए निर्देश

1 min read

Purnagiri Temple tanakpur Champawat: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बाल मुंडन की दरों में की कमी अब देने होंगे सिर्फ 251 रुपये……

Purnagiri Temple tanakpur Champawat राज्य के चम्पावत जनपद में स्थित टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम मे बाल मुंडन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुंडन की दरों में कमी की गई है। पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंपावत स्थित पूर्णागिरी मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर बच्चे का मुंडन कराने से बच्चा दीर्घायु और बुद्धिमान होता है। इसलिए तीर्थ यात्री यहां पर अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए भारी मात्रा मे पहुंचते हैं। इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष और धाम के पुजारी किशन चन्द्र तिवारी का कहना है कि पूर्णागिरि धाम में बाल मुंडन करने का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि यहां बच्चों का मुंडन कराने से उनका बल, बुद्धि और आयु बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- खुल ग‌ए बाबा केदारनाथ के कपाट, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा धाम, देखें वीडियो

आपको जानकारी देते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि धाम पर बाल मुंडन की दरों में कमी की गई है और मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत चंपावत ने मुंडन की दर में 81 रुपए की कमी की है। इन दरो मे कमी के चलते अब श्रद्धालुओं को 332 रुपए के बजाए मात्र 251 रुपए देने होंगे। बता दे इस वर्ष मां पूर्णागिरि धाम का मेला 26 मार्च से शुरू हो गया था जो 15 जून तक संचालित होगा। इसी के साथ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं से बाल मुंडन के लिए 332 का शुल्क निर्धारित किया गया था। बाल मुंडन के ठेके से जिला पंचायत चंपावत को करीब डेढ करोड रुपए की आय होनी थी। जिसके चलते इस क्षेत्र के तमाम हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई थी। इस नाराजगी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर संज्ञान लेते हुए 28 अप्रैल को बनबसा में मां पूर्णागिरि धाम मेले की समीक्षा बैठक की जिसमें मुंडन की दर को ज्यादा बताते हुए कम करने के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें- Video: जागेश्वर धाम में बड़ा चमत्कार, खुदाई के दौरान अचानक जमीन के भीतर मिले दो शिवलिंग

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पंचायत ने मुंडन की दरों में संशोधन किया है। इसके साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वह मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुंडन की दर 332 रुपए से कम कर 251 रुपए कर दी गई है। हालांकि दर कम करने से जिला पंचायत को 33.54 लाख रुपये का नुकसान होगा लेकिन नई दरों को ध्यान मे रखते हुए जिला पंचायत को बाल मुंडन के ठेके के निर्धारण में संशोधन करना होगा। बताया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय इस आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री से पत्राचार करेंगी।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: पूर्णागिरी मंदिर में अब भैरव मंदिर तक चलेगी टैक्सी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top