Connect with us
Purvi Dalakoti B.P.E.D Haldwani

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी की पूर्वी डालाकोटी को B.P.Ed में गोल्ड मेडल बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी की पूर्वी डालाकोटी को B.P.Ed में गोल्ड मेडल बढ़ाया परिजनों का मान

1 min read

Purvi Dalakoti B.P.E.D Haldwani: पढ़ाई के साथ ही खेल में भी अग्रणी है पूर्वी, राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में कर चुकी हैं प्रतिभाग….

Purvi Dalakoti B.P.E.D Haldwani
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन होनहार बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही प्रतिभावान बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो न सिर्फ खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है बल्कि वह शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मुखानी निवासी पूर्वी डालाकोटी की, जिन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से 2020-22 से B.PEd में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इतना ही नहीं वह क्रिकेट, बास्केटबॉल और हैंडबॉल, बेसबॉल की एक शानदार खिलाड़ी भी हैं और राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भी कर चुकी हैं। पूर्वी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- रूद्रप्रयाग की लक्ष्मी इजराइल में पोस्ट डाॅक्टरल पद के लिए चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान ….

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नैनीताल और हल्द्वानी से प्राप्त करने के उपरांत हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसी दौरान उन्होंने वर्ष 2019 में उत्तराखंड बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसी साल वो कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए क्रिकेट भी खेली। इतना ही नहीं वर्ष 2019- 2020 के दौरान वे कुमाऊं विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम का भी हिस्सा रहीं हैं। जिसके उपरांत उन्होंने B.PEd के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और अपनी परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। अब वह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से Mped कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ ही वह यहां भी हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल और ऑल इंडिया स्तर पर बेसबॉल भी खेल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी की स्वाति जोशी विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से हुई सम्मानित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top