UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पहाड़ से बाइक सर्विसिंग के लिए रुद्रपुर आए युवक की सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Rudrapur Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की अज्ञात कैंटर चालक की तलाश…..
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। अब तो लगभग रोज ही राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पहाड़ से होंडा शोरूम में बाइक सर्विसिंग कराने आए एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था। बाईपास के पास सड़क क्रॉस करते समय युवक को एक तेज रफ्तार कैंटर ने भीषण टक्कर मार दी। इस दुखद घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
(Rudrapur Bike Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सड़क हादसे में सेना के जवान हिमांशु की मौत, शादी में शामिल होने आया था घर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे, बीते रोज रूद्रपुर स्थित होंडा शोरूम में बाइक सर्विस कराने के लिए आया था। बताया गया है कि सर्विसिंग के बाद वह रोड क्रॉस कर सामने की एक दुकान में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात कैंटर ने उसे भयावह टक्कर मार दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैंटर की टक्कर से जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं रमेश की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम अज्ञात कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना से 25 मिनट पहले रमेश ने अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी उसने अपने भाई को बोला की बाइक की सर्विसिंग हो चुकी है अब वह घर को निकल रहा है। जबकि इसी बीच सड़क पार करते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
(Rudrapur Bike Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बेटे की शादी कर पूजा के लिए पहाड़ गए सूबेदार की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
