Connect with us
Uttarakhand news: Reema Chand of haldwani kathgodam passed in U SET exam result

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: काठगोदाम की रीमा को मिली U- SET परीक्षा में सफलता…

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: काठगोदाम की रीमा को मिली U- SET परीक्षा में सफलता…

1 min read

U SET Result Uttarakhand:काठगोदाम के नई बस्ती निवासी रीमा चंद ने उत्तीर्ण की यूं सेट की परीक्षा बढ़ाया परिवार का मान 

उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपनी मेहनत से अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं काठगोदाम के नई बस्ती की रहने वाली रीमा चंद की। जिन्होंने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा घोषित यू-सेट 2024 के परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है।(U SET Result Uttarakhand)

यह भी पढ़िए:बधाई: नैनीताल की पूजा ने पास की यू सेट परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

बता दें कि वर्तमान में रीमा एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से केमिस्ट्री विषय में पीएचडी कर रही है। रीमा बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। बताते चलें कि रीमा के पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। रीमा की माता सरोजनी एक ग्रहणी हैं तथा एक भाई उत्तराखंड रोडवेज में कार्यरत और एक भाई दिल्ली आइआइटी से एमटेक की पढ़ाई कर रहा है। रीमा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top