Connect with us
UGC NET RESULT reema

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पंतनगर की रीमा ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की UGC नेट परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पंतनगर की रीमा ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की UGC नेट परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

UGC NET Result: पंतनगर विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई कर चुकी रीमा ने उत्तीर्ण की UGC NET परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणामों में जहां उत्तराखंड के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी परीक्षा में ऊधम सिंह नगर जिले की एक बेटी को बड़ी सफलता मिली है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर टा कॉलोनी निवासी रीमा की। जिन्होंने अपने पहले प्रयास में यूजीसी नेट की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। रीमा की सफलता से उनके परिजनों ने बेहद खुशी का माहौल है। (UGC NET Result)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : धारानौला की जागृति पंत ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर

बता दें कि रीमा बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। रीमा ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई पूर्ण की है। वर्तमान में रीमा मुक्त विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। बताते चलें कि रीमा के पिता पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।उनकी माता ग्रहणी हैं। रीमा के भाई आदित्य हल्द्वानी रीजन में केन इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। रीमा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को देती है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: सल्ट की स्वाति बनी चार्टेड एकाउंटेंट, देश में हासिल की 12वीं रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top