Connect with us
Revenue assistant peon Rajendra Parihar killed himself sucide case nainital uttrakhand latest news today
Image : social media ( Rajendra Parihar Nainital suicide case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital news: नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र परिहार ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital news: नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र परिहार ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

1 min read

Rajendra Parihar Nainital suicide case  : नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार ने अपनी जीवन लीला की खत्म, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया..

Revenue assistant peon Rajendra Parihar killed himself sucide case nainital uttrakhand latest news today  : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की है। व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि व्यक्ति की मौत के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले प्रदेश में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़े :Almora suicide case: अल्मोड़ा में मां ने अपने 11 माह के मासूम बच्चे के साथ गटका जहर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के सात नम्बर क्षेत्र के निवासी राजस्व अनुसेवक 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह परिहार उर्फ राजू बीते रविवार की शाम ड्यूटी से घर लौटे। इस दौरान उन्होंने घर पहुंचते ही आत्मह्त्या कर ली। जिस समय राजेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया उस समय उनके बच्चे बाजार गए हुए थे। जैसे ही बच्चे बाजार से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके पिता फंदे पर लटके हैं। जिसे देखकर बच्चे घबरा गए और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने राजेंद्र को फंदे से निकालते हुए तुरंत उन्हे बीडी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

राजेंद्र की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक राजेंद्र के गले में रस्सी से दबाव और कटाव के निशान भी मिले हैं। मृतक राजेंद्र के दो बच्चे हैं जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा 7 और 8 में पढ़ते हैं। बताते चले राजेंद्र पिछले 15 सालों से तहसील में सेवाएं दे रहे थे जो ईमानदार छवि और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। राजेंद्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसका पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top