Connect with us
Rishikesh Railway project GINTI Srinagar to Dhari Devi train will run soon

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी : श्रीनगर से धारी देवी तक सुरंग में दौड़ेगी ट्रेन, 95 प्रतिशत कार्य हुआ पूर्ण….

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

खुशखबरी : श्रीनगर से धारी देवी तक सुरंग में दौड़ेगी ट्रेन, 95 प्रतिशत कार्य हुआ पूर्ण….

1 min read

Srinagar to Dhari Devi Train:  श्रीनगर से करीब 10 किलोमीटर का ट्रैक पार कर यात्री पहुंचेंगे धारी देवी स्टेशन, 95% तक कार्य लगभग हुआ पूरा….

Srinagar to Dhari Devi Train: गौरतलब हो कि पिछले कुछ वर्षो से ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल्वे परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके लिए रेलवे लाइन पर कुल 13 स्टेशन रखे गए है। जिनमें योगनगरी ऋषिकेश समेत शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर व सिंवई (कर्णप्रयाग) स्टेशन शामिल हैं। इसी बीच अब पौड़ी जिले के श्रीनगर के जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाली सुरंग का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़िए:कुमाऊं मंडल के इन जिलों में टनल बाईपास बनाने का बन रहा प्लान पहाड़ों का होगा कायाकल्प

Rishikesh karnaprayag Railway project बता दें ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की रेलवे लाइन पर 9 वें स्टेशन के रूप में धारी देवी को चुना गया है जिन्हें चारों धामों की रक्षक देवी भी माना जाता है। श्रीनगर के जीआईएनटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी तक बनने वाला 10 किलोमीटर का ट्रैक सुरंग के अंदर से गुजरेगा जिसका कार्य लगभग 95% से अधिक पूरा हो गया है। दरअसल श्रीनगर से धारी देवी तक 9 किलोमीटर का ट्रैक सुरंग के अंदर है जबकि 800 मीटर से अधिक पर यहां ओपन ट्रैक रखा गया है। वहीं सुरंग निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद इसमें कंक्रीट और पटरी बिछाने का कार्य किया जाएगा। इतना ही नही बल्कि इसमे स्टेशन पर तीन पटरियां बनेगी जबकि ओपन और सुरंग के अंदर सिंगल पटरियां बनाई जाएगी। इस स्टेशन के बनने से करीब 30 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और साथ ही यहां से बद्रीनाथ केदारनाथ जाने के लिए पहुंच भी आसान हो सकेगी।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: सिलक्यारा सुरंग के अंदर बना दी तीन और सुरंग जानिए क्या है पूरा मामला??

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top