Connect with us
Haridwar bike accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी भयानक टक्कर महिला ने तोड़ दिया दम…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

उत्तराखंड: बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी भयानक टक्कर महिला ने तोड़ दिया दम…

1 min read

Haridwar bike accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की गई जिंदगी……..

Haridwar bike accident: उत्तराखंड में अक्सर हाईवे पर अत्यधिक हादसे घटित होते हैं क्योंकि यहाँ पर लोग अपने वाहनों को चलाते नही बल्कि तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास करते है जिसके कारण सामने से आ रहे लोग हादसे का शिकार हो जाते है। ऐसा ही कुछ मामला हरिद्वार जिले के दिल्ली ऋषिकेश हाईवे से सामने आ रहा है जहां पर एक कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

Haridwar Road Accident प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के रायपुर निवासी इलियास अपनी पत्नी फरजाना के साथ बाइक पर सवार होकर आज शुक्रवार को ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वे दिल्ली- ऋषिकेश हाईवे हरिद्वार शांतिकुंज फ्लाईओवर के पास पहुँचे तो एक कार ने अचानक से बाइक के सामने कट मार दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आस- पास के लोगों ने जैसे ही यह हादसा घटित होता हुआ देखा तो वे तुरंत मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इलियास को जिला चिकित्सालय हरिद्वार मे भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर होने की वजह से उसको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का टूटा शीशा गिरा यात्रियों के ऊपर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top