Connect with us
Uttarakhand news: road accident in pauri garhwal, Noida tourist's car fell into a gorge, two died. Pauri Garhwal road accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नोएडा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नोएडा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

1 min read

Pauri Garhwal road accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल…

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है आए दिन राज्य के किसी न किसी कोने से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक दुखद खबर है राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां कोटद्वार बैजरो मोटर मार्ग पर बीरोंखाल के कोलादरिया के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा समाई जिसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि घायल व्यक्ति को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
(Pauri Garhwal road accident)

यह भी पढिए:उत्तराखंड: युवक के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली मौके पर तोड़ा दम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार बैजरो मोटर मार्ग पर बीरोंखाल के कोलादरिया के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा समाई। बता दें कि कार में सवार युवक नोएडा से बैजरो की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोलादरिया के निकट पहुंची तो एकाएक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा समाई। बताते चलें कि इस हादसे में कार चालक रोहित उम्र 56 वर्ष निवासी नोएडा तथा कुंदन सिंह निवासी कोलिंडा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य व्यक्ति सुनील निवासी पंजेडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुनील नोएडा में नौकरी करता है जो रोहित की टैक्सी बुक करके अपने घर जा रहा था तभी हादसा हो गया।
(Pauri Garhwal road accident)

यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: पंजाब के पटियाला से दुखद खबर, नहर में डूबा सेना का जवान, परिवार में कोहराम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top