Connect with us
Rohit pant JCO Pithoragarh
Image: rohit pant JCO Pithoragarh (devbhoomi Darshan)

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ के रोहित पंत बने भारतीय सेना में JCO बढ़ाया क्षेत्र का मान….

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ के रोहित पंत बने भारतीय सेना में JCO बढ़ाया क्षेत्र का मान….

1 min read

Rohit Pant JCO Pithoragarh : पिथौरागढ के रोहित पंत भारतीय सेना के JCO पद पर हुए चयनित, बढ़ाया परिजनों का मान….

Rohit Pant JCO Pithoragarh: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं इसके साथ ही अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां के बहुत सारे युवा भारतीय सेना , जल सेना, नौसेना, वायु सेना में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत होकर देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे ही रहे हैं। आज हम आपको पिथौरागढ के रोहित पंत से रूबरू करवाने वाले है जिनका चयन भारतीय सेना के जेसीओ पद पर हुआ है। बताते चलें कि रोहित पंत ने 20 नवंबर को पुणे से कमीशन लिया और इसके पश्चात वे भारतीय सेना का अभिनंग बन गए।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के अर्जुन बिष्ट बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में रोहित पंत ने बताया कि वह पिथौरागढ़ जिले के जलतुरी गांव के मढ सौन के रहने वाले है। उनका चयन भारतीय सेना के JCO (Junior commissioned officer) के पद पर हो गया है। दरअसल रोहित पंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय से प्राप्त की तत्पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार शास्त्री से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय किरोडीमल से कॉलेज किया और वर्तमान मे वो सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से पीएचडी कर रहे हैं। रोहित पंत देवभूमि दर्शन से बातचीत में बताते हैं कि उनकी माता सावित्री पंत गृहणी है जबकि उनके पिता देवकी नंदन पंत किसान है। रोहित का एक छोटा भाई कमल पंत और दो बहने योगिता जोशी, नीलम जोशी है जो दोनों शादीशुदा है। रोहित की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: बगुना गांव के दीपक बिष्ट बने भारतीय सेना में अधिकारी IMA से हुए पास आउट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top