Connect with us
Uttarakhand news: Rohit Upadhyay of gangolihat Pithoragarh alsocontribution in ISRO Chandrayan3 mission.

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ के रोहित उपाध्याय का रहा चंद्रयान 3 मिशन में विशेष योगदान जाने उनके विषय में कुछ विशेष…

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के रोहित उपाध्याय का रहा चंद्रयान 3 मिशन में विशेष योगदान जाने उनके विषय में कुछ विशेष…

1 min read

Rohit upadhyay ISRO Chandrayan3: पिथौरागढ़ के गाने गांगुली स्थित कोण गांव के रोहित उपाध्याय ने भी चंद्रयान-3 में निभाई अहम भूमिका

चन्द्रयान- 3 की अभूतपूर्व सफलता के साथ ही समूचे विश्व में एक बार फिर भारत के वैज्ञानिकों ने देश का नाम रोशन किया है। देश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि में उत्तराखण्ड के होनहार युवाओ ने भी अपनी अहम भूमिका निभाकर राज्य को गौरवान्वित किया है। आज हम आपको राज्य के ऐसे ही एक होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने देश के इतनी बड़ी उपलब्धि में अपना योगदान दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ जिले के गणाई गंगोली स्थित कूना गांव निवासी रोहित उपाध्याय की। रोहित उपाध्याय ने इस मिशन में शामिल होकर पूरे देश में उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।(Rohit upadhyay ISRO Chandrayan3)

यह भी पढ़िए:Tanmaya Tiwari chandrayan3: उत्तराखंड की तन्मया तिवारी भी रही चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा ..

बता दे कि रोहित ने द्वाराहाट के बिपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूर्ण की। इसके पश्चात गेट की परीक्षा उत्तीर्ण करके आईआईटी रुड़की से एमटेक किया। बताते चलें कि रोहित का परिवार रुद्रपुर में रहता है ।उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वही घर पर बेटे की उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top