UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun job fair rojgar Mela: देहरादून में 20 सितम्बर को रोजगार मेला 750 का होगा चयन
1 min read
Dehradun rojgar Mela 2025: देहरादून के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 20 सितंबर को लगने जा रहा रोजगार मेला..
rojgar Mela job fair held on 20 September 2025 in dehradun news today: उत्तराखंड के समस्त युवाओं के लिए राजधानी देहरादून से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि आगामी 20 सितंबर को देहरादून में सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमे स्वास्थ्य समेत तमाम क्षेत्रों की 30 से अधिक कंपनियां करीब 750 पदों पर साक्षात्कार लेंगी। जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़े :Good News: हरिद्वार देहरादून में जल्द दौड़ेगी 150 इलेक्ट्रिक बसें सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में आगामी 20 सितंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है इसका लाभ समस्त युवक ले सकते है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बीते शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि फार्मा मैन्युफैक्चरिंग ,हॉस्पिटैलिटी ,सिक्योरिटी, हेल्थ सर्विस सेल्स और मार्केटिंग में युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। निजी कंपनियां 8 पास से डिग्री धारक तक के हिसाब से रोजगार प्रदान करेगी। बताते चले इस मेले में सिर्फ वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो पहले से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो।अभ्यर्थियों को बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र और छाया प्रतियां सेवायोजन पंजीकरण कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ भी लाना होगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
